ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहापिकअप ने दो को रौंदा, एक की मौत

पिकअप ने दो को रौंदा, एक की मौत

धनहा थाना क्षेत्र के बासी -मधुबनी मुख्य सड़क पर तमकुहा पेट्रौल टंकी के पास एक अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि...

पिकअप ने दो को रौंदा, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 23 Sep 2020 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

धनहा थाना क्षेत्र के बासी -मधुबनी मुख्य सड़क पर तमकुहा पेट्रौल टंकी के पास एक अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि पिकअप मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार की देर शाम की है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार धनहा गांव निवासी हरेन्द्र राव का पुत्र गोलू सिंह एवं रामप्रसाद सिंह का लड़का चिंटू सिंह सोमवार की शाम बासी के तरफ से बाइक से अपने घर जा रहे थे। तमकुहा के पास सामने से आ रही पिकअप के चपेट में आने से गोलू सिंह की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। वहीं चिंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। वही पिकअप लेकर ड्राइवर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि, पुलिस पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिवार वालो को सौप दिया गया। वही ग्रामीणों के सहयोग से अज्ञात पिकअप को खोजने में जुट गई है। शीघ्र ही तलाश कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें