ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहासिलेंडर में घटतौली पर लोगों ने काटा बवाल

सिलेंडर में घटतौली पर लोगों ने काटा बवाल

गैस सिलेंडर में कम गैस मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार की दोपहर जमकर बवाल काटा। उपभोक्ताओं ने संचालक के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। काफी देर के बाद नगर थाने...

सिलेंडर में घटतौली पर लोगों ने काटा बवाल
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 22 Sep 2018 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गैस सिलेंडर में कम गैस मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार की दोपहर जमकर बवाल काटा। उपभोक्ताओं ने संचालक के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। काफी देर के बाद नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उपभोक्तंों अपने जिद पर अड़े हुए थे।

उपभोक्ताओं की शिकायत पर अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी ने पहुंचकर मामले का शांत कराया। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलेंडर का सही दाम देने के बाद भी सही मात्रा में सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गैस वितरक द्वारा उपभोक्ताओं से होम डिलेवरी के नाम पर अधिक पैसा लिया जाता है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर के वजन में भी चोरी कीजाती है। उपभोक्ताओं को दोहरे मार को सहना पड़ रहा है। इंडेन कंपनी के वितरक गूंजन गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के घर पर होम डीलेवरी के लिए पिकअप पर लाद कर ले जाये जा रहे सिलेन्डर को उपभोक्ता को देने के उपरांत उपभोक्ता द्वारा सिलेंडर का वजन किए जाने के बाद मामला पकड़ में आया।

युवा लोक समता के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल, राधा कुशवाहा, धनंजय गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, रामेश्वर कुमार के साथ दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि एजंसी द्वारा दिए गए सिलेंडर में 1 से डेढ़ किलो गैस की चोरी की गई है। लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम के साथ ही एडीएसओ को दिया। इसके बाद अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच किये। उन्होंने पिकअप पर लदे पांच सिलेंडर को उतरवा कर वजन कराया। मामला सही पाया गया। एडीएसओ श्री कुमार ने बताया कि मामला सही पाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले का रिपोर्ट एसडीएम को दिया जाएगा। संचालक गूंजन बैठा का कहना है कि जैसे सिलेंडर आता है वैसे ही हम उपभोक्ता को आपूर्ति करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें