
चनपटिया के 232 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान
चनपटिया में मंगलवार को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। यहाँ कुल 232 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए 72.52 प्रतिशत मतदान हुआ। युवाओं और महिलाओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। प्रशासन और अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
चनपटिया। चनपटिया में लोकतंत्र का महापर्व मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान की समाप्ति तक चनपटिया प्रखंड के किसी भी मतदान केंद्र से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। यहां एनडीए समर्थित भाजपा, महागठबंधन से कांग्रेस, जनसुराज सहित कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान मे थे। जिनका भाग्य अब ईवीएम में बंद हो गया। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से लोगों के साथ प्रशासन ने राहत की सांस ली। बता दें कि चनपटिया प्रखंड के कुल 232 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाता वोट डालने पहुंच गए थे। वोट डालने को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
खास करके युवाओं और युवतियों में मतदान को लेकर काफी जोश भरा हुआ था। वही महिला मतदाताओं में एक अलग तरह का उत्साह देखा जा रहा था। सुबह में लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर पुरुष व महिलाओं की लंबी कतार लग गई थी। लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंचलाधिकारी कमलकांत सिंह, थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक सहित कई अधिकारियों ने प्रखंड के बूथों का निरीक्षण किया। शाम पांच बजे तक चनपटिया विस में 72.52 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




