वोकेशनल कोर्स में नहीं मिले परीक्षार्थी, पहली पाली में 35 रहे गायब
बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नौवें दिन गुरुवार को पहली पाली

बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नौवें दिन गुरुवार को पहली पाली में कला संकाय के समाजशास्त्र व वाणिज्य संकाय के एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जबकि दूसरी पाली में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्रों के वोकेशनल विषय में ब्यूटीशियन, टूरिज्म ऑटोमोबाइल रिटेल मैनेजमेंट सिक्योरिटी ब्यूटी एंड वैलनेस टेलीकॉम आदि विषयों में एक भी परीक्षार्थी नहीं होने से दूसरी पाली में परीक्षा नहीं हुई। किसी भी केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी नहीं था। परीक्षा पुरी तरह शांतिपूर्ण रही। इस दौरान किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
गुरुवार की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के साथ ही परीक्षा समाप्त हो जाएगी। इंटरमीडिएट परीक्षा के नौवें दिन गुरुवार को जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में समाजशास्त्र व एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 1267 की जगह 1232 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।35 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


