जीएमसीएच में अब हफ्ते में दो दिन होगी जनसुनवाई
बेतिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार और शुक्रवार को जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं से आवेदन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लिए जाएंगे और दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सुनवाई होगी।

बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि सुनवाई के दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शिकायतकर्ताओं से आवेदन लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी । फरियादियों के समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के शामिल हुए ।बैठक में कहा गया कि मरीजों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।अस्पताल
उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए यह पहल की गई है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



