Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPassengers Frustrated by Long Distances at Narkatiaganj Junction
पश्चिमी छोर पर ट्रेनों के खड़ा करने से भड़के यात्री

पश्चिमी छोर पर ट्रेनों के खड़ा करने से भड़के यात्री

संक्षेप:

नरकटियागंज जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेन तक पहुँचने के लिए 500 मीटर तक सामान ले जाना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेल प्रशासन की आलोचना की है, क्योंकि पैसेंजर ट्रेनों को पश्चिम दिशा में खड़ा किया जाता है,...

Oct 23, 2024 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन की लंबाई ज्यादा होना रेल यात्रियों को परेशान कर रहा है। खासकर पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने को लोगों को कमोबेश 500 मीटर तक सामानों को ढोना पड़ रहा है। इसको लेकर रेलयात्री भड़के हुए हैं। अनेक रेल यात्रियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम दिशा में पैसेंजर ट्रेनों को खड़ा कर रेल यात्रियों को परेशान करना कतई उचित नहीं है। रेल यात्री सुग्रीव मांझी,राजा राम महतो,बिंदेश्वरी कुशवाहा,जहांगीर आलम समेत कई लोगों ने बताया कि नरकटियागंज जंक्शन पर यात्रियों के आने की सुविधा पूर्व दिशा की ओर से है। लेकिन नरकटियागंज गोरखपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें ज्यादातर पश्चिम दिशा में ही खड़ी रहती है। इसके कारण यात्रियों को जंक्शन पर पहुंचने के बावजूद ट्रेन तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। सामान्य यात्रियों के लिए कोई बात नहीं है लेकिन जिन यात्रियों के पास ज्यादा सामान होते हैं,उन्हें ट्रेन तक पहुंचने के लिए दिन में ही तारे दिखने लगते हैं। जंक्शन तक पहुंचने के लिए लोग अपनी सवारी अथवा टेंपो आदि का सहारा ले लेते हैं किंतु जंक्शन पर आने के बाद ट्रेनों तक पहुंचना मुश्किल होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें