एक्सप्रेस का पैसेंजर ट्रेन से मिला मेल
नरकटियागंज में गोरखपुर कैंट से आने वाली पैसेंजर ट्रेन और मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मेल फिर से जुड़ गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है, क्योंकि पहले उन्हें अन्य ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ती थी। यह कदम रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

नरकटियागंज, हिंस। गोरखपुर कैंट से आने वाली पैसेंजर ट्रेन का मेल रविवार को मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन से मिलने से रेल यात्रियों को काफी राहत मिली। दरअसल,पिछले कई दिनों से गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55096 पैसेंजर ट्रेन का मेल मुजफ्फरपुर जाने वाली 15216 एक्सप्रेस ट्रेन से नहीं मिल रहा था। इसके कारण पैसेंजर ट्रेन से आने वाले बड़े स्टेशन के यात्रियों को सत्याग्रह अथवा अवध एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा पूरी करनी पड़ती थी तो छोटे स्टेशनों के यात्री सड़क मार्ग से अपनी शेष यात्रा पूरी करते थे। यात्रियों की इस परेशानी को लेकर हिन्दुस्तान में एक खबर प्रकाशित हुई थी।
माना जा रहा है कि रेल प्रशासन द्वारा खबर को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


