Bagaha News: माता-पिता के साथ जाने से छात्रा ने किया इंकार
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: जगदीशपुर के एक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। माता-पिता उसे घर ले जाने पर अड़े रहे, जबकि छात्रा ने जाने से इंकार कर दिया। यह स्थिति स्कूल में असमंजस पैदा कर गई। छात्रा नौवीं कक्षा की है।

Bagaha News: जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के एक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई जब अपनी बच्ची को विद्यालय से घर ले जाने पहुंचे उसके माता-पिता के साथ बच्ची ने जाने से इनकार कर दिया।माता-पिता बच्ची को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे।जबकि बच्ची उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी।बच्ची नौवीं की छात्रा है।


