शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
नौतन में राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय मडुआहॉं में शनिवार को अभिभावक और शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद और प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद बैठा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। संगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

नौतन, एक संवाददाता।। प्रखंड के राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय मडुआहॉं में शनिवार को अभिभावक व शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद व प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद बैठा व राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका तबस्सुम खातुन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अभिभावक व शिक्षक के साथ बच्चों के उपस्थित,शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई है। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद बैठा ने किया। वहीं बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने कहा कि बच्चों की नियमित रूप से स्वच्छ व विद्यालीय परिधान में विद्यालय आने को लेकर अविभावक से की गई।संगोष्ठी
कार्यक्रम में समाजवादी मधु देवी, विरेन्द्र राम,व महिलाएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


