ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाजनता पर थोपा जा रहा एनआरसी व सीसीए

जनता पर थोपा जा रहा एनआरसी व सीसीए

राजद के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रखंड कार्यकत्र्ताओं के द्वारा एनआरसी एवं सीएए के विरोध में शुक्रवार को लौरिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया...

जनता पर थोपा जा रहा एनआरसी व सीसीए
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 12 Jan 2020 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

राजद के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रखंड कार्यकत्र्ताओं के द्वारा एनआरसी एवं सीएए के विरोध में शुक्रवार को लौरिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया।

राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा की देश नफरत की आग में झुलस रहा है। केन्द्र सरकार की दमनकारी नीती के तहत समाज में जाति, धर्म व मजहब का भेदभाव फैलाया जा रहा है।केन्द्र द्वारा देश के लोगों पर एनआरसी व सीएए बिल जबरन थोपा जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन सालों से गन्ने मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लगातार किसानों को परेशान किया जा रहा है।राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. देवीलाल यादव ने भी नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता योगेंद्र यादव व संचालन मनोज यादव ने की। मौके पर मुंशी ठाकुर, कृष्ण मोहन यादव, मुलायम यादव, विजय यादव, योगेन्द्र राम, साधु राम, संचीत साह, भरत यादव, सुरेश कुशवाहा, सीमा देवी ,शेख आमील, दिनेश यादव, उमेश यादव, प्रताप यादव,मधुसुदन यादव आदि थे।

इधर नौतन में राजद प्रखंड अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी ने धरना को संबोधित किया। युवा राजद के जिला अध्यक्ष इद्रजीत यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने एन आर सी व सीए ए कानुन लागु कर देश की एकता व अखंडता को बांटने का काम किया है। प्रखंड युवा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि देश मे गलत अफवाह फैलाकर सरकार लोगो को भ्रमित करने मे लगी है। मौके पर रूदल यादव, राजदेव यादव, डॉ. फखरुद्दीन सिद्धकी, रामक्षत्री यादव, लैला खातुन, ताजमोदीन, विरेन्द्र यादव, महंथ यादव, शेख मुसा,अंजुम खातुन थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें