Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsNitish Kumar s Prosperity Journey Meeting in Narcatia Ganj to Ensure Success
बिहार के विकास के लिए सीएम कर रहे मेहनत’

बिहार के विकास के लिए सीएम कर रहे मेहनत’

संक्षेप:

नरकटियागंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की सफलता के लिए बैठक का आयोजन हुआ। सांसद सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। विधायक समृद्ध वर्मा ने बिहार के विकास की चर्चा का जिक्र किया। आगामी सामूहिक विवाह को लेकर भी निर्णय लिए गए।

Jan 14, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

नरकटियागंज, हिसं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की सफलता को लेकर मंगलवार को नरकटियागंज में बैठक का आयोजन किया गया। सांसद सुनील कुमार के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा ने की। संचालन वरीय जदयू नेता अनिल कुमार ने किया। बैठक में सांसद श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से हो रही है। ऐसे में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पश्चिम चंपारण जिले के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिन रात मेहनत कर राज्य को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में हम सभी को उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के हर जाति और समुदाय के लिए काफी आगे बढ़ कर काम किया है। विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकलापों के कारण बिहार के विकास की चर्चा अब न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी हो रही है। बैठक में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की सफलता को लेकर भी कई निर्णय लिए गए। बैठक में पूर्व विधायक प्रभात रंजन,प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश मणि तिवारी,संजय मिश्रा आदि थे।