ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहारामनगर थाने में कार्य की नई व्यवस्था लागू

रामनगर थाने में कार्य की नई व्यवस्था लागू

पुलिस अनुसंधान व अन्य कायार्े के निष्पादन में तेजी आएगी। मुख्यालय के निर्देश के आलोक में रामनगर थाना में अनुसंधान व विधि व्यवस्था संधारण कार्य की नई व्यवस्था लागू हो गई है। इस नई व्यवस्था के तहत...

रामनगर थाने में कार्य की नई व्यवस्था लागू
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 04 Aug 2019 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस अनुसंधान व अन्य कायार्े के निष्पादन में तेजी आएगी। मुख्यालय के निर्देश के आलोक में रामनगर थाना में अनुसंधान व विधि व्यवस्था संधारण कार्य की नई व्यवस्था लागू हो गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अनुसंधान कार्य व विधि व्यवस्था संधारण में अलग अलग अधिकारियों को लगाया गया है।

अनुसंधान कार्य में एक दर्जन पदाधिकारियों को लगाया गया है। वही विधि व्यवस्था संधारण कार्य की जवाबदेही आठ पदाधिकारियों को दी गई है। एक अपर थानाध्यक्ष के साथ साथ मालखाना प्रभारी व कार्यालय प्रभारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी निर्देश के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक नीतेश कुमार को अपर थानाध्यक्ष का कार्य सौंपा गया है। जबकि मालखाना का प्रभार पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार तथा थाना कार्यालय का प्रभार सहायक अवर निरीक्षक नवीन कुमार को दी गई है। इस नई व्यवस्था से अब अनुसंधान कार्य में लगाए गए लोगों पर अब विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी नही होगी। जिससे कांडों के निष्पादन में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। वही विधि व्यवस्था संधारण में कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अब अनुसंधान का कार्य नही करेंगे। जिससे अधिकारियों पर कार्य का बोझ कुछ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस व्यवस्था के लागू होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों के निर्देष के आलोक में कार्य शुरू है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर थानों में इस तरह की व्यवस्था करने का निर्देश जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें