मेदांता के डॉक्टर जीएमसीएच में करेंगे इलाज
बेतिया में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक अब सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी ओपीडी का संचालन करेंगे। यह ओपीडी हर महीने के दूसरे गुरुवार को चलेगी, जिसमें कैंसर, किड़नी, ह्दयरोग और न्यूरो के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

बेतिया। जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना के चिकित्सक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में सुपर स्पेशलिटी ओपीडी का संचालन करेंगे। इसको लेकर सरकार के निर्देश पर दोनों अस्पतालों में सहमती बनी है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दीवाकांत मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के दूसरे गुरुवार को यह ओपीडी संचालित होगी। इसके लिए जीएमसीएच के अस्पताल प्रबंधक को जरूरी सामान व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष ओपीडी में कैंसर, किड़नी, ह्दयरोग व न्यूरो के मरीजों को विशेषज्ञ देखेंगे। उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। मामला यह है कि जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पांच मार्च को जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को पत्र भेजकर सुपर स्पेशलिटी ओपीडी संचालित करने की मांग की थी।
उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी संचालित करने के लिए अनुमति दे दी है। अगर दूसरे गुरुवार को कोई सरकार छुट्टी रहेगी तो ओपीडी का संचालन उसके दूसरे दिन किया जाएगा। जरूरतमंद मरीजों के इलाज में होगी सुविधाअस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दीवाकांत मिश्रा ने बताया कि इस सुपर स्पेशलिटी ओपीडी के संचालन से जरूरतमंद मरीजों को इलाज में सुविधा होगी। पहले इस तरह की सुविधा जिले में उपलब्ध नहीं थे। मेदांता अस्पताल के द्वारा कैंसर, किड़नी, ह्दयरोग व न्यूरो के मरीजों की जांच कर चिकित्सा की जाएगी। यह विभाग पहले यहां उपलब्ध नहीं थे। जिसके चलते इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए दूसरे प्रदेश या राज्य के अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब उन्हें इस तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। चंपारण के साथ-साथ नेपाल व गोपालगंज जिले के मरीज भी यहां अपना इलाज कराने आते है। उन्हें भी अपना इलाज कराने में सुविधा होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


