गर्मी में चलेगी ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन
नरकटियागंज में उमसभरी यात्रा के कारण रेल प्रशासन ने झंझारपुर और फिरोजपुर कैंट के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रत्येक शनिवार और 20 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। सभी बोगियां एलएचबी कोच होंगी।

नरकटियागंज। उमसभरी यात्रा से निजात दिलाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा झंझारपुर व फिरोजपुर कैंट के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की गई है। इस ट्रेन में एसी व स्लीपर बोगियां भी रहेंगी। दरअसल, नरकटियागंज जंक्शन होकर पंजाब के लिए जननायक व अंत्योदय ट्रेनें चलती हैं किंतु दोनों ट्रेनों में सिर्फ सामान्य बोगियां ही रहती हैं। इस सम्बन्ध में रेल की ओर जारी एक पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। पत्र के मुताबिक 04620 स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
वहीं 04619 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। इस ट्रेन की सभी बोगियां एलएचबी कोच होंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


