Bagaha News: आठ वर्ष बाद प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण शुरू
Bagaha News: भितहा, हीरासोती उत्तर टोला में लंबे समय से रुका प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। 2018 में जमीन चिन्हित की गई थी लेकिन निर्माण में देरी हुई। अब ग्रामीणों और बच्चों में खुशी का माहौल है। बच्चे अब करीब 2 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, और शिक्षकों को भी बेहतर पढ़ाई का वातावरण मिलेगा।

Bagaha News: भितहा, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के भूईधरवा पंचायत अंतर्गत हीरासोती उत्तर टोला में वर्षों से लंबित प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष दो जून 2018 में विद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन कई वर्षों तक भवन निर्माण नहीं हो सका था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन नहीं रहने के कारण हीरासोती उत्तर टोला के बच्चों को करीब दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय डीही पकड़ी पंचायत के मिश्रौली प्राथमिक विद्यालय में टैग किया गया बच्चों को पढ़ने जाना पड़ता था।
खासकर बरसात के दिनों में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शिक्षकों ने भी विद्यालय भवन निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अपना भवन बन जाने से बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी और शिक्षकों को भी पठन-पाठन में सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


