Bagaha News: परिमार्जन,दाखिल खारिज एवं अन्य मामलों में लाए तेजी

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: बगहा एक के नवागत सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक योगदान के बाद एक्शन में आये सीओ ,आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश बगहा । अंचल

Bagaha News: परिमार्जन,दाखिल खारिज एवं अन्य मामलों में लाए तेजी

Bagaha News: बगहा । अंचल बगहा एक के नवागत सीओ रवि भूषण कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के सीओ ने अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद समेत लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए सभी राजस्व कर्मचारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े । दाखिल खारिज,परिमार्जन एवं अन्य लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए।

उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा बिना ठोस कारण किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से अंचलवार लंबित आवेदनों की जानकारी ली गई और निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई। सीओ ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ राजस्व कार्यों के निष्पादन और आम नागरिकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर सीओ के अलावा अंचल बगहा एक सभी राजस्व कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।