Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsNew Anganwadi Building Construction Approved in Dumri Bhagdwa Panchayat
पिपरासी के सुजनही आंगनवाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन

पिपरासी के सुजनही आंगनवाड़ी केंद्र का होगा अपना भवन

संक्षेप:

डुमरी भगड़वा पंचायत के सूजनही गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के लिए नया भवन निर्माण किया जाएगा। मुखिया गुलाब चौहान के अनुसार, यह केंद्र लंबे समय से भवनहीन था। ग्रामीणों की मांग पर लगभग 6 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। भवन निर्माण की लागत 12 लाख रुपये होगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

Dec 16, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

पिपरासी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत स्थित सूजनही गांव में पंचायत से आंगनवाड़ी भवन का निर्माण करता जाएगा। इससे इस आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को पठनपाठन में सहूलियत मिलेगी। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत के मुखिया गुलाब चौहान ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 73 के शुरुआत से ही यह केंद्र भवनहीन था। इस कारण बहुत दिनों तक इधर उधर चलाया गया। इस कारण ठीक से संचालन नहीं होने को देख इसको गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में टैग कर दिया गया। विद्यालय में टैग होने के बाद भी संचालन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसको देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने इस आंगनवाड़ी केंद्र के लिए अलग भवन निर्माण की मांग करते रहे। ग्रामीणों की मांग पर इसके लिए प्रखंड से जिला तक पत्राचार किया। फलस्वरूप जिला से भवन निर्माण की स्वीकृति के साथ लगभग 6 लाख आवंटन भी प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र का भवन लगभग 12 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति पंचायत से दी जाएगी। वहीं अंचल द्वारा भी केंद्र निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर दी गई है। वहीं प्रभारी प्रखंड पंचायती पदाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि निर्माण शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द निर्माण भी शुरू हो जाएगा।