Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsNational Youth Festival Digital Innovation Track and Science Fair at Kumarbagh Engineering College
 विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल

संक्षेप:

चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव

Dec 03, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत डिजिटल लेवल इनोवेशन ट्रैक एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नरकटियागंज के एसडीएम सूर्य कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान एसडीएम ने जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए मॉडलों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की ओर से स्मार्ट ग्रो, स्मार्ट ए.आई और कोडिंग सिस्टम आदि प्रोजेक्ट समेत अन्य कई विषयों पर नवाचार आधारित मॉडल, प्रायोगिक शिक्षण और फील्ड आधारित सीख प्रस्तुत की गई थी। एसडीएम ने विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं और इनके विकास के लिए सभी जरूरी सहयोग प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं। वही कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार गुप्ता ने नवाचार को विकास की अनिवार्य शक्ति बताते हुए विद्यार्थियों को नई सोच और रचनात्मक प्रयोगों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग कुमार और स्टार्टअप को-ऑर्डिनेटर ओमप्रकाश ने संपूर्ण आयोजन का संचालन किया, जबकि निर्णायक के रूप में जिले के प्रख्यात उद्यमी अशुतोष कुमार राय उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रथम एवं नॉट्रेडेम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र समूहों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञ प्रिंस कुमार सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।