विज्ञान राष्ट्र की प्रगति का आधार है- प्राचार्य
चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि महान भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में विज्ञान दिवस आयोजित किया जाता है। इसके अलावे छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, शोध एवं नवाचार को अपनाने तथा देश निर्माण में तकनीकी योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का आधार है।
इस दौरान पूर्व में आयोजित ‘सी वी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा’ के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राचार्य श्री गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने भी विज्ञान के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। वही कार्यक्रम के समन्वयक रौनक कुमार व एम डी वकार शाहिद ने बताया कि इसप्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होती है। दोनों समन्वयकों ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


