राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आज

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा बुधवार को चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में होगी: पहली 10:30 से 12 बजे और दूसरी 1 बजे से 2:30 बजे तक। शिक्षक परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे और आवश्यक बेंच डेस्क की व्यवस्था करेंगे।

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आज

बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा बुधवार को शहर के चार परीक्षा केंद्र पर दी जाएगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग में शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे लेकर पत्र जारी करते हुए कहा की परीक्षा का आयोजन दो पाली में होगा। पहली पाली सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली दोपहर एक बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगी। इसे लेकर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर दी गई है। शिक्षक संबंधित परीक्षा केन्द्र पर योगदान कर कदाचार मुक्त स्वच्छ एवम परीक्षा का सफल संचालन करना सुनिश्वित करेगे। परीक्षा केन्द्र पर पदस्थापित शिक्षक परीक्षा में वीक्षण का कार्य करेगे।

जिन परीक्षा केन्द्रों पर उपस्कर बेंच डेस्क की आवश्यकता होगी केन्द्राधिक्षक समीप के विद्यालयों से अवश्यकता अनुसार बेंच डेस्क का उठाव कर लेगे एवम परीक्षा समाप्ति के उपान्त पुन: संबंधित विद्यालयों को बेंच डेस्क वापस कर देगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।