हाइटेंशन तार गिरा, आग और धमाकों से दहशत
रामनगर के नरैनापुर चौक पर शुक्रवार की सुबह 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय कोई वाहन नहीं थे, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। तार गिरते ही आग लग गई और धमाके होने लगे। बिजली विभाग ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की और आपूर्ति बहाल कर दी।

रामनगर। नगर के व्यस्ततम नरैनापुर चौक के समीप शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी, वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरते ही तेज गर्जना के साथ आग लग गई और छोटी-छोटे ब्लास्ट होने लगे। हाईटेंशन तार से उठी चिंगारी और धमाकों की आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने तुरंत शटर गिरा दिए। बिजली के तार का एक हिस्सा सड़क पर गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा नगर परिषद द्वारा लगाए गए शुद्ध पेयजल शेड पर जा गिरा।
इससे शेड में लगा पेयजल का मोटर जलकर पूरी तरह खराब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तार की मरम्मत कर आपूर्ति को बहाल कर दिया। विद्युत विभाग के जेई वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि टूटे तार को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दिया गया हैं। उधर लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा भीड़भाड़ के समय होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


