रोजगार बढ़ाने के लिए चीनी मिल प्रबंधन देगी तकनीकी शिक्षा

Jan 09, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नरकटियागंज चीनी मिल ने

रोजगार बढ़ाने के लिए चीनी मिल प्रबंधन देगी तकनीकी शिक्षा

नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नरकटियागंज चीनी मिल ने कंप्यूटर शिक्षा व कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। योजना को साकार करने के लिए गुरुवार को नगर के पुरानी बाजार में कंप्यूटर एवं कौशल विकास केंद्र की शुरुआत की गई। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत खोले गए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन ईपी आर. के. तिवारी व ईवीपी राजीव त्यागी ने किया। मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना है।

आर्थिक अभाव के कारण जो बच्चे तकनीकी अथवा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं,उन्हें मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स द्वारा हरसंभव मदद किया जाएगा। एनआईआईटी फाउंडेशन, दिल्ली के सानिध्य में यह महत्वपूर्ण कदम उठाकर वंचित वर्ग के छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। मौके पर रत्नेश कुमार झा (विभागाध्यक्ष झ्र वित्त), विवेक दीक्षित, जितेंद्र शर्मा ,कुलदीप सिंह ढाका, राज सिंह, रजनीश सिंह , सुधीर मिश्रा , पवन राव आदि अधिकारी मौजूद रहे। वर्तमान में इस केंद्र में लगभग 80 छात्रों का नामांकन विभिन्न पाठ्यक्रमों में करते हुए गुरुवार से ही केंद्र का संचालन प्रारंभ किया गया। यूनिट हेड रवींद्र कुमार तिवारी ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।