बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत

Mar 01, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बगहा के वार्ड 9 डुमावलिया में संदिग्ध परिस्थिति में एक किन्नर की मौत हो गई। रेणु देवी (30 वर्ष) का शव उसके किराये के घर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत

बगहा, । नगर के वार्ड 9 डुमावलिया में संदिग्ध स्थिति में एक किन्नर की मौत हो गई। किन्नर का शव उसके किराये के मकान में मिला। किन्नर रेणु देवी (30 वर्ष) का शनिवार को उसके किराये के घर में लटका मिला। सूचना पर पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को फंदे से लटके शव को नीचे उतारा गया । इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना एसपी रामानंद कुमार कौशल को दे दी गई है ।

सूचना मिलते ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म साक्ष्य संकलन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने के दौरान यह जानकारी मिली कि मृतका रेणु देवी विगत तीन माह से चंदन कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी के। उसके बगल के कमरे में एक अन्य किन्नर लैला करीब छह माह से निवास कर रही है। उन्होंने बताया कि किरायेदारों से पूछताछ कर सभी संभावित बिंदुओं की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष हृदयानंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मृतका के कमरे से मिले सामान को सुरक्षित रख लिया गया है तथा किन्नर समाज के मेठ को भी घटना की सूचना दे दी गई है। ताकि आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।