स्कूल में पढ़ाई के साथ संगीत का संगम बच्चों को मिल रहा वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण
तबरेज अजीज योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के पिपरा नौरंगिया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित

तबरेज अजीज योगापट्टी एक संवाददाता।योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के पिपरा नौरंगिया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में शिक्षा के साथ-साथ अब बच्चों को संगीत की भी नियमित शिक्षा दी जा रही है।विद्यालय में प्रतिदिन संगीत की कक्षाएं आयोजित हो रही हैं।जिससे बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।विद्यालय के संगीत शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों की रुचि को देखते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय में तबला, हारमोनियम, बांसुरी, ढोलक, मृदंग,गिटार और पियानो जैसे वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
संगीत शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिन बच्चों की संगीत या वाद्य यंत्रों में रुचि है।वे नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं।इससे न केवल उनकी कला विकसित हो रही है।बल्कि पढ़ाई में भी उनका मन अधिक लग रहा है।उन्होंने कहा कि आगे चलकर प्रशिक्षित बच्चों के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्राचार्य कौशल किशोर ने बताया कि इस पहल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकेंगे।और इसे बच्चों के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


