
नौतन में ससुराल आये युवक की पीटकर हत्या
पूर्वी चंपारण के सुगौली थाने के उपेन्द्र राम (35) की हत्या उनके ससुराल नौराही गांव में हुई। 1 अक्टूबर की रात को परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उपेन्द्र की हत्या की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपियों...
नौतन। पूर्वी चंपारण के सुगौली थाने के सुगांव गांव निवासी उपेन्द्र राम (35) की हत्या उसके ससुराल दक्षिण तेल्हुआ के नौराही गांव में कर दी गयी है। घटना बीते एक अक्टूबर की देर रात की है। पुलिस ने दो अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराने के बाद उपेन्द्र के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसडीपीओ टू रजनीश कांत प्रियदर्शी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की है। डीएसपी ने बताया कि मामले में मृतक के भाई संतोष राम की शिकायत पर पत्नी समेत ससुराल वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाई संतोष राम ने एफआईआर में बताया हैं कि उनके भाई उपेन्द्र राम की शादी नौ वर्ष पूर्व दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के नौराही निवासी मानदेव राम की पुत्री अंतिमा कुमारी से हुई थी। पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन से तीन बच्चे हैं। एक अक्टूबर को उपेन्द्र राम ससुराल आया था। किसी बात को लेकर सास लालसी देवी, ससुर मानदेव राम, साला सोनू कुमार, पत्नी अंतिमा कुमारी और अन्य व्यक्ति ने मारपीट कर उसके भाई उपेन्द्र की हत्या कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी अंतिमा देवी,ससुर मानदेव राम व सास लालसी देवी को पूछताछ करने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया है। इधर, ससुराल वालों का कहना था कि एक अक्टूबर को उपेन्द्र राम ससुराल आया था। वह ससुराल से मंगलपुर बाजार में गया था। वहां पर उसने किसी के साथ मारपीट की थी। जिससे उपेन्द्र भी चोटिल हो गया था। वह जख्मी अवस्था में घर लौटा तो परिजन उसे लेकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां श्यामपुर कोतराहा व मंगलपुर बाजार गए। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उपेन्द्र को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




