शनिचरी में किसान की हुई हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया के रामरेखा गांव के किसान पप्पू यादव (25) की हत्या कर दी गई। वह शनिचरी में अष्टयाम देखने गए थे और उनका शव छठ घाट के पास मिला। पुलिस ने उनकी बाइक बरामद की है, लेकिन मोबाइल गायब है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

शनिचरी में किसान की हुई हत्या

बेतिया/शनिचरी। सिरिसिया थाने के रामरेखा गांव वार्ड-5 से शनिचरी में अष्टयाम देखने गए किसान पप्पू यादव (25) की हत्या कर दी गयी है। वह गुरुवार की रात घर से निकले थे। शुक्रवार की सुबह शव शनिचरी थाने के निमाई चौक बंगाली कॉलोनी स्थित छठ घाट के समीप मिला है। घटनास्थल पर उसकी बाइक पुलिस को मिली है। लेकिन उसका मोबाइल गायब मिला। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पप्पू यादव रामरेखा गांव निवासी बादशाह यादव के पुत्र थे। उसके गले पर हल्के जख्म हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। पिता बादशाह यादव ने बताया कि उसका पुत्र गुरुवार की शाम करीब सात बजे अपनी बाइक से शनिचरी के बंगाली कॉलोनी में अष्टयाम में शामिल होने गया था।

वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। मोबाइल स्वीच ऑफ था। उसकी तलाश की गयी, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। उसके बाद वे परिजनों के साथ घटनास्थल पर गए तो देखा कि पुत्र पप्पू यादव का शव पड़ा हुआ है। उसकी बाइक भी वहीं पर पड़ी हुई है। फॉरेंसिक व पुलिस टीम ने वहां जांच की। इधर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।मोबाइल से खुलेगा पप्पू की मौत का राजपप्पू यादव की हत्या के मामले में पुलिस की टीम जांच में जुट गयी है। एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में तकनीकी शाखा की टीम भी छानबीन कर रही है। पुलिस टीम उसकी मोबाइल के कॉल डिटेल्स को खंगालने में जुटी है। पुलिस को कॉल डिटेल्स से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि पप्पू ने रात में किन-किन लोगों से बातचीत की है। उनलोगों का उससे कैसा संबंध था? किसी से कोई अदावत थी या नहीं यह भी पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।