गन्ने के खेत में मिला बुजुर्ग का शव

Jan 02, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

मझौलिया के बखरिया पंचायत के वार्ड-6 के पठखौलिया में 65 वर्षीय जोखन दास का शव गन्ने के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसडीपीओ ने घटना की जांच की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। परिवार ने मोती प्रसाद की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

गन्ने के खेत में मिला बुजुर्ग का शव

मझौलिया। बखरिया पंचायत के वार्ड-6 के पठखौलिया में गन्ने के खेत में तीन दिनों से लापता जोखन दास (65) का शव शुक्रवार को मिला। परिजनों ने गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर एसडीपीओ विवेकदीप व थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मैंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से अब तक आवेदन नहीं मिले हैं।

आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जांच की है व नमूने इकट्ठे किये हैं। बताया गया है कि जोखन दास बीते तीन दिनों से घर से लपाता थे। परिजनों ने पंचायत की मुखिया कमलपति देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी थी। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी। शुक्रवार दोपहर में खेत की ओर गये किसानों ने शव देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ से परिजनों ने गांव के ही मोती प्रसाद की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। बुजुर्ग की बहू सावित्री देवी ने बताया कि मोती प्रसाद की पत्नी ने उनके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत उनकी बहू ने की थी। बुजुर्ग के गले पर निशान हैं। कान व नाक से खून भी निकले थे। आशंका है कि उनकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बुलाई गई। टीम घटनास्थल से मुख्य सड़क तक जाकर फिर गन्ने के खेत में लौट आया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;