अधेड़ की हत्या में दो हुये गिरफ्तार

Mar 02, 2026 12:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

रामनगर में छवघरिया गांव में एक अधेड़ की हत्या के आरोपी विनय कुमार गोड़ और राजकुमार गोड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक सरदार खां का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया। इस घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते पुलिस ने वहां कैम्प कर रखा है।

अधेड़ की हत्या में दो हुये गिरफ्तार

रामनगर, एक प्रतिनिधि। छवघरिया गांव में अधेड़ की हत्या मामले के आरोपी विनय कुमार गोड़ व राजकुमार गोड़ को पुलिस ने शनिवार की देर रात शहर के अंबेडकर चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बाहर भागने के फिराक में थे, इस दौरान वह दोनों पकड़े गए। पुलिस ने मृतक सरदार खां के शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। जिसका पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सबंध में मृतक सरदार खां के पुत्र हसमुद्दीन मियां के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं।

जिसमें सोहसा छवघरिया गांव निवासी विजय साह, विजय कुमार गोड़, जोगेन्द्र साह उर्फ मूसा, राजकुमार गोंड, बबलू कुमार व नीतीश कुमार को नामजद किया गया हैं। एसडीपीओ श्रीमती रागिनी कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। उधर इस घटना के बाद सोहसा छवघरिया गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। जिसको लेकर पुलिस की टीम वहां कैम्प कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम सरदार खान की ईंट से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे गुस्साये लोगों ने शनिवार की रात गांव की मस्जिद के समीप मुख्य सड़क पर शव को रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों को शनिवार की रात पुलिस ने वहां से समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद शव को हटाकर पोस्टमार्टम में भेजा जा सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।