निगम ने दो दर्जन दुकानों के शेड तोड़े
बेतिया में नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। मोहर्रम चौक से समाहरणालय चौक तक कई दुकानों और अस्थाई निर्माण को हटाया गया। निगम की टीम ने जेसीबी से कार्रवाई की और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाई। इस दौरान कुछ लोग खुद भी अपने अतिक्रमण हटा लेते दिखे।

बेतिया। नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार को एक बार फिर से अतिक्रमण ड्राइव शुरू किया गया। मोहर्रम चौक से समाहरणालय चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की टीम सड़क को अतिक्रमणित कर खड़े किए गए ठेला शेड आदि को हटा दी। करीब दो दर्जन दुकानें, गुमटियों व अस्थाई निर्माण को हटा दिया गया। तीन-चार अवैध अस्थाई निर्माण को तोड़ दिया गया। निगम की टीम दोपहर में दल बल के साथ निकली और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। देखते ही देखते सड़क को अतिक्रमणित कर बनाए गए शेड, ठेला आदि पर जेसीबी चलने लगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास लोगों की भीड़ लग गई।
अतिक्रमणकारी अपने-अपने दुकानों के टूटे मलवे समेटते नजर आए। कई लोगों ने नगर निगम के कड़े रुख को देख खुद ही अपना अतिक्रमण हटा दिया। जिसने अतिक्रमण हटाने में देरी की उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। अतिक्रमणकारियों पर करीब दो घंटे तक कार्रवाई हुई। जब अतिक्रमण हटाने के बाद टीम वापस लौटने लगी तो वापसी के दौरान किसी ने भीड़ पर ईट का टुकड़ा फेंक दिया। गनीमत रही कि किसी को ईट नहीं लगी। इससे अफरा तफरी पहुंच गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी अशफाक अहमद, घारी प्रभारी तबरेज आलम, जुलुम साह व कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



