Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMonkey Rescue Operation Launched in Harnatad to Relieve Locals from Attacks
लोगों पर हमला करने वाले दूसरे बंदर का हुआ रेस्क्यू तीसरे का रेस्क्यू अभियान जारी

लोगों पर हमला करने वाले दूसरे बंदर का हुआ रेस्क्यू तीसरे का रेस्क्यू अभियान जारी

संक्षेप:

हरनाटाड़ में बंदरों के आंतक से लोगों को राहत देने के लिए वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। वनक्षेत्र अधिकारी शिवकुमार राम के नेतृत्व में विशेष टीम ने दो दिनों में तीन बंदरों में से दो को...

Oct 09, 2025 03:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

हरनाटाड़, एक संवाददाता। लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ क्षेत्र में बंदरों के आंतक से लोगों को राहत दिलाने के लिए वन विभाग ने भी हमला करने वाले बंदरों को रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। हरनाटाड़ वनक्षेत्र अधिकारी शिवकुमार राम के नेतृत्व में वनपाल, वनरक्षी व वनकर्मियों की एक विशेष टीम हरनाटाड़ क्षेत्र के गलियों और छतों पर जाल, पिंजरा के साथ रेस्क्यू अभियान चला रही है। वनक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में दो दिनों के अन्दर हरनाटाड़ क्षेत्र में लोगों व बच्चों पर हमला करने वाले तीन बंदरों में दो बंदरों को सफल रेस्क्यू कर जंगल के अन्दर छोड़ दिया गया है तथा तिसरे बंदर का रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है।इस

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संबंध में हरनाटाड़ वनक्षेत्र अधिकारी शिवकुमार राम ने बताया कि हरनाटाड़ क्षेत्र में तीन बंदरों द्वारा लोगों व बच्चों पर हमला कर दिया जाता था जिसमें वनकर्मियों की कथक प्रयास से दो बंदर को रेस्क्यू कर जंगल के अन्दर छोड़ दिया गया है तथा तिसरे बंदर को रेस्क्यू अभियान तेज कर दी गई है। वनक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द ही तिसरे बंदर को रेस्क्यू कर उसको भी जंगल के अन्दर छोड़ हमला करने वाले बंदरों के आंतक से लोगों को पुरी तरह से निजात मिल जाएगी।