जिले के मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों का हुआ चयन
गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के 18 प्रखंडों में मॉडल स्कूल शुरू

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयजिले के 18 प्रखंडों में मॉडल स्कूल शुरू हो गए हैं नए सत्र से छात्र-छात्राओं का उसमें नामांकन लिया जाएगा। कक्षा 9 से लेकर 12 तक के लिए छात्र छात्राओं किसने पढ़ाई होगी इसमें बेहतर शिक्षक जाकर पठन-पाठन कारण इसके लिए मंगलवार को डीआरसीसी के सभागार में शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया की गई। शिक्षा विभाग द्वारा 4 सदस्य समिति में शिक्षकों के कागजातों की जांच की इसके लिए ए शिक्षकोष के माध्यम से 337 शिक्षकों ने आवेदन किया था। जिसमें विभिन्न विषयों को पढ़ने वाले शिक्षक शामिल थे। पर्यवेक्षक शेखर कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग 30 फीसदी शिक्षको ने जिन्होंने आवेदन किया था वह अनुपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि कुल 275 शिक्षकों का आवेदन प्राप्त किया गया। अब एक दिन और शिक्षकों को मौका दिया गया है। शिक्षकों के कागजातों की जांच करके 100 अंक के हिसाब से उन्हें मार्किंग की गई। मार्किंग के बाद शिक्षकों की चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।तीन शिफ्ट में हुई चयन की प्रक्रियाविभिन्न प्रखंडों को बताकर तीन शिफ्ट में चयन की प्रक्रिया की गई। जिसमें सुबह के शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 11 तक बेतिया, मझौलिया, चनपटिया, बैरिया, नौतन और योगापट्टी प्रखंड के स्कूलों के लिए शिक्षकों की कागजातों की जांच हुई। वहीं दूसरे शिफ्ट में दोपहर 11:00 बजे से 1:00 तक बगहा अनुमंडल के प्रखंड में मॉडल विद्यालय के लिए शिक्षकों के कार्यरतों की जांच हुई। जबकि दोपहर के 1.30 से 3.30 तक नरकटियागंज अनुमंडल के प्रखंडों में स्थित मॉडल विद्यालय के शिक्षकों के कागजातो की जांच हुई।कक्षा 9- 10 के लिए चाहिए आठ और 11- 12 के लिए चाहिए 16 शिक्षकशिक्षा विभाग द्वारा राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अधिकतम 8 माध्यमिक शिक्षक (विशेष शिक्षक को छोड़कर) के मापदंड के अनुरूप निर्धारित मानक मंडल के अनुसार प्रत्येक मॉडल विद्यालय में माध्यमिक स्तर अर्थात कक्षा 9-10 के लिए 8 शिक्षकों के साथ-साथ संगीत, ललित कला तथा नृत्य एवं शारीरिक शिक्षा जैसे सहायक विषयों के शिक्षक भी अनिवार्य रूप से शामिल करना है। इसी प्रकार राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अधिकतम 16 उच्च माध्यमिक शिक्षकों के मापदंड अनुरूप निर्धारित मानक मंडल के अनुसार प्रत्येक मॉडल विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर अर्थात कक्षा 11 और 12 के लिए 16 शिक्षकों की आवश्यकता निर्धारित की गई है।100 अंक के मानक के हिसाब से तय की गई दक्षतामॉडल विद्यालय में शिक्षक चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन अंकों का विभाजन शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव, प्रदर्शन तथा साक्षात्कार के लिए है। जिसके आधार पर शिक्षकों का चयन हुआ इसमेंशैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी की स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.एड., एम.एड., एम.फिल., पी.एच.डी. तथा राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर के पुरस्कारों को ध्यान में रखा गया। शिक्षण अनुभव के अंतर्गत कक्षा 9-12 में विषय-विशेष शिक्षण का अनुभव, बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित दायित्वों का अनुभव तथा विद्यालय स्तर पर नेतृत्व या शैक्षणिक दायित्वों का मूल्यांकन पर भी अंक है।प्रदर्शन के अंतर्गत शैक्षणिक नवाचार, शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रभावी उपयोग, आई.टी. आधारित शिक्षण तथा बोर्ड परीक्षा परिणामों में अभ्यर्थी के योगदान का आकलन हुआ।इसके अतिरिक्त चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थी के विषय-ज्ञान, अवधारणात्मक समझ, पद-उपयुक्तता एवं व्यावहारिक कौशल का मूल्यांकन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


