ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहानाबालिग से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

नाबालिग से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

नरकटियागंज। नरकटियागंज के एक मुहल्ले में मंगलवार शाम नाबालिग से दुष्कर्म किया। आरोपी युवकों...

नाबालिग से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 11 Aug 2022 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नरकटियागंज। नरकटियागंज के एक मुहल्ले में मंगलवार शाम नाबालिग से दुष्कर्म किया। आरोपी युवकों ने घर में नाबालिग को अकेली पाकर घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय आरोपी युवक के साथ उसका बड़ा भाई भी था। दुष्कर्म के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। मामले में नाबालिग ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने गांव के ही मोहम्मद फैज और मोहम्मद राजन को आरोपित किया है। आवेदन में उसने बताया है कि उसके घर के लोग मोहर्रम के मेला में गये थे। इसी दौरान वे लोग घुसे और वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया।नाबालिग घर में अकेली थी और नहा रही थी। इसी बीच मोहम्मद फैज व राजन उसके घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद नाबालिग को नहाते हुए मोहम्मद फैज ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे निर्वस्त्र हालत में ही पकड़ लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर दोनों भाइयों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। रोने पर चुप कराने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। एफआईआर में बताया गया है कि कुछ दिन पहले राजन ने भी जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन पंचायती के माध्यम से मामला सुलझा दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच व बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें