महोदीपुर में आग लगने से सात घर जलकर राख
मझौलिया में रविवार को दोपहर दो बजे महोदीपुर पंचायत के वार्ड 11 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में सात परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए। अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया। लायंस क्लब ने प्रभावित 44 परिवारों को राहत सामग्री बांटी।

मझौलिया। रविवार को दोपहर 02 बजे के करीब महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में सात लोगों का घर जलकर नष्ट हो गया।सूचना पर पहुंची अग्निशमन के घटों प्रयास से आग पर काबू पाया गया।जानकारी पंचायत की मुखिया आशा देवी ने दी। उन्होंने बताया कि अगलगी में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसमें अनाज, कपड़ा,वर्तन सायकिल और मवेशी शामिल है। बताया गया है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक के बाद एक सातों फुस की झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गया।पंचायत
की मुखिया आशा देवी के मुताबिक सीओ के हड़ताल के कारण बीडीओ डॉ.राजीव रंजन कुमार को घटना की जानकारी दी गई है।उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षति का आकलन किया जायेगा। इधर पीड़ितों का आशियाना जल जाने से मायूसी है। गनीमत था कि पीड़ितों के यहां कोई मांगलिक कार्य नही था।अग्निपीड़ितों में लायंस क्लब ने बांटी राहत सामग्रीबेतिया। खैरवा टेला, चूहड़ी में हुई आगजनी की घटना में प्रभावित 44 परिवारों के लिए लायंस क्लब ऑफ बेतिया द्वारा राहत सामग्री का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को आवश्यक उपयोग की सामग्री प्रदान की। रविवार को प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री देने में लायंस क्लब के अध्यक्ष नंदन वर्मा, सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रतिक सिकारिया, अरविंद पांडेय, इरशाद अख्तर दुलारे आदि शामिल थे। उनलोगों ने पीडितों को आश्वस्त किया कि क्लब आपके साथ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


