नमाज को मस्जिद में उमड़ी रोजेदारों की भीड़

Feb 28, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया में रमजान के दूसरे जुम्मे पर मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई। जंगी मस्जिद में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और दुआ मांगी। यहां के आसपास सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। महिलाओं में खरीदारी का खास उत्साह था, जहां इफ्तारी का सामान और टोपियां बेची जा रही थीं।

नमाज को मस्जिद में उमड़ी रोजेदारों की भीड़

बेतिया। रमजान के दूसरे जुम्मे के अवसर पर नगर के अलग-अलग मस्जिदों में और उसके आसपास काफी भीड़ देखी गई। बेतिया के जंगी मस्जिद में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और दुआएं मांगी। जंगी मस्जिद से जुड़ी सभी सड़की नमाजियों की उपस्थित से भरी रही। जंगी मस्जिद के अलावा उज्जैन टोला, महाटोला, छावनी तथा नया टोला सहित अन्य जगहों पर भी नमाजियों की उपस्थिति देखी गई। जंगी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए बारी-बारी से मुस्लिम संप्रदाय के लोग पहुंचते रहे। यहां की सड़क पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही ।रोजेदारों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क और अमन-चैन की दुआ मांगी।

यहां आस-पास 100 से अधिक दुकानें लगाई गई है जिसमें इफ्तारी का सामान बिक रहा है और लोग कपड़े सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी भी कर रहे हैं। खरीदारी करने के लिए महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। जंगी मस्जिद के आसपास तथा नगर के कई स्थानों पर टोपिया की दुकान भी लगाई गई है जहां पर 50 से लेकर 250 रुपए तक की दर पर टोपिया बेची जा रही है। शरबत, फल और सूखे मेवे की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।