नमाज के लिए मस्जिदों में उमड़ी भीड़
नमाज के लिए मस्जिद में उमड़ी भीड़,-सामग्रियों की खरीदारी के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह

बेतिया। रमजान के दूसरे जुम्मे के अवसर पर नगर के अलग-अलग मस्जिदों में और उसके आसपास काफी भीड़ देखी गई। बेतिया के जंगी मस्जिद में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और दुआएं मांगी। जंगी मस्जिद से जुड़ी सभी सड़क नमाजियों की उपस्थित से भरी रही। जंगी मस्जिद के अलावा उज्जैन टोला, महाटोला, छावनी तथा नया टोला सहित अन्य जगहों पर भी नमाजियों की उपस्थिति देखी गई। जंगी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए बारी-बारी से मुस्लिम संप्रदाय के लोग पहुंचते रहे। यहां की सड़क पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही । रोजेदारों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क और अमन-चैन की दुआ मांगी।
यहां आस-पास 100 से अधिक दुकानें लगाई गई है जिसमें इफ्तारी की सामग्रियों की जमकर बिक्री की जा रही है। लोग कपड़े सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी भी कर रहे हैं। खरीदारी करने के लिए महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। जंगी मस्जिद के आसपास तथा नगर के कई स्थानों पर टोपियों की दुकान भी लगाई गई है, जहां पर ₹50 से लेकर 250 रुपए तक की दर पर टोपियां बेची जा रही है। शरबत, फल और सूखे मेवे की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


