वर्तमान युग युवाओं का युग :सांसद

Jan 25, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया के द्वारा 77वें गणतंत्र

वर्तमान युग युवाओं का युग :सांसद

बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया के द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन पर शहर के विभिन्न चौराहा से होती हुई विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के पूर्व महविद्यालय परिसर में हीं युवा एवं भारत उत्कर्ष विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि सांसद डॉ. संजय जयसवाल, अभाविप उत्तर बिहार प्रांत संयोजक स्वावलंबी भारत अभियान सुजीत मिश्रा अभाविप बेतिया के जिला संयोजक अभिजीत राय प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुशवाहा आदि ने भारत माता की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि आज वर्तमान का यह युग युवाओं का युग है।

स्वामी विवेकानंद ज ने 19वीं शताब्दी में हीं कहा था की आने वाली 21 वीं शताब्दी भारत का युग होगी। विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास समस्त छात्र युवाओं में राष्ट्रवादी विचारों को भरने वाला है। वही अभाविप के प्रांत संयोजक स्वावलंबी भारत अभियान सुजीत मिश्रा ने कहा कि अभाविप बेतिया के द्वारा यह विशाल 200 फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इसके माध्यम से हम सभी छात्र युवाओं को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिला संयोजक अभिजीत राय ने बताया कि अभाविप बेतिया का प्रत्येक कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक वीर अमर बलिदान वीर एक संप्रभु राष्ट्र बनाने में लगी किसान सैनिक समस्त आम मानवी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है। यह यात्रा एमजेके महाविद्यालय से शुरू होकर शहर के पावर हाउस हजारीमल धर्मशाला लाल बाजार तीन लालटेन जनता सिनेमा चौक उज्जैन टोला से होते हुए पुन: एमजेके महाविद्यालय में हीं समाप्त हुई। धन्यवाद ज्ञापन महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय प्राचार्य ने किया। मौके पर मंगलम, आदित्य, उत्कर्ष, शैलेश, शितांशु दिव्याल राजीव, अभयानन्द, अभिषेक यादव, गुड्डू कुशवाहा, किशन मिश्रा, सौरव शुक्ल, प्रियेश गौतम, सुरभि चौरसिया, महक साहू, अंशु, सलोनी, सोनम, रौशनी, पप्पू, अभय, सुमित ब्याहुत, मेराज, आर्या, नीरज, आदित्य वर्णवाल रवि उपाध्याय अनीश सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsMass Tricolor Rally in Betia Celebrates Republic Day with Youth Empowerment Theme
;;;