ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाशिकारपुर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या

शिकारपुर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या

शिकारपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया जमुनिया गांव के समीप बागीचे में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव मिला। उसकी हत्या गला रेत कर कर दी गई थी। लोगों ने आशंका जतायी है कि हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म किया...

शिकारपुर में विवाहिता की गला रेतकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 17 Mar 2020 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकारपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया जमुनिया गांव के समीप बागीचे में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव मिला। उसकी हत्या गला रेत कर कर दी गई थी। लोगों ने आशंका जतायी है कि हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म किया गया है। सुबह में खेतों में जाने के लिए निकले लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

महिला के बांह पर कमलावती का टैटू गढ़ा हुआ है। इसे लोग विवाहिता का नाम बता रहे हैं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के गले समेत सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं। शव की पहचान के लिए थानों को सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। उन्होंने दुष्कर्म की आशंका से इनकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म व हत्या के कारणों का पता चलेगा। शव की बरामदगी नरकटियागंज व्यासपुर मुख्य पथ में इमिलिया गांव के पूरब स्थित रामनगर के महुई निवासी मो. शाकिर के बागीचे से की गयी है। उधर, महिला की नृसंश हत्या को लेकर आस पास के गावों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें