ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहारामनगर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

रामनगर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा फुलवरिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका गर्भवती बताई गई है।मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर...

रामनगर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बगहाMon, 06 May 2019 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा फुलवरिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका गर्भवती बताई गई है।मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया।

मृतका पूजा देवी (25)की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व गांव के रामाशीष साह के पुत्र रीपू साह से हुई थी।इसकी सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पीहर वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनलोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। बीच में ससुराल वालों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद आपसी पंचायती से मामला सुलझा लिया गया। पंचायती के बाद से वह अपने ससुराल में रह रही थी। अचानक रविवार की आधी रात में मृतका के पति ने मोबाइल पर उसके मामा के घर पर करंट लगने के कारण हालत खराब होने की सूचना दी।सोमवार की सुबह मामा व अन्य परिजन सोहसा पहुंचे तो उनको उसकी मौत होने की जानकारी दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को घर में रखे एक पलंग के नीचे से बरामद कर लिया। मृतका बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर के नगीना साह की पुत्री थी।मृतका का ममहर रामनगर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में है। मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों की माने तो 15-16 दिन पूर्व वह जम्मू - कश्मीर गया था। घर में वह सास, ससुर व दो ननदों के साथ रह रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें