ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहादहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है। इसकी सूचना मिलते ही विवाहिता की माता पिता जब ससुराल पखनाहा जगीराहा बगीचा टोला पहुुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे। बाद में परिजन थाना...

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 02 Jan 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है। इसकी सूचना मिलते ही विवाहिता की माता पिता जब ससुराल पखनाहा जगीराहा बगीचा टोला पहुुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार थे। बाद में परिजन थाना पहुंच आवेदन दिया।

थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मझौलिया थाना क्षेत्र के रत्नमाला निवासी डोमा राम ने बताया कि उसकी पुत्री मुनी देवी की शादी चार वर्ष पहले पखनाहा जगीराहा निवासी बबन राम से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के प्रताड़ित किया जाने लगा था। घटना के एक दिन पहले भी ससुराल के पक्षों ने पुत्री मुनी देवी पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। उसके साथ मारपीट भी किया गया। मंगलवार की सुबह फोन पर सूचना मिली कि ससुराल के पक्षों ने मुनी की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है। जिसके बाद मुनी के पिता डोमा राम, मां बची देवी अपने सभी परिजनों के साथ पखनाहा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उसकी पुुत्री नहीं थी और ससुराल के लोग फरार थे। इनका आरोप है कि उनकी पुत्री की हत्या शिवनाथ राम, रघुनाथ राम, बबन राम, चंदन राम आदि मिलकर कर दिये हैं। फिर लाश को साक्ष्य मिटाने की नीयत से गायब कर दिये है।

भाभी से भी अवैध संबंध का लगाया आरोप : बैरिया पहुुंचे मुनी के पिता डोमा राम व मां बची देवी ने कहा कि उसके दामाद का अवैध संबंध भाभी से था। विरोध करने पर भाभी व उसके पति कई बार मुनी को पीट कर जख्मी कर चुुके थे। परिजनों का आरोप है कि इस कारण से भी ससुराल पक्ष के लोग मुनी को रास्ते से हटाने को हत्या कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें