ट्रक में छुपा कर लायी जा रही अंग्रेजी शराब जब्त
मधुबनी, एक प्रतिनिधि। यूपी से एक 10 चक्का ट्रक में छुपा कर लाई जा

मधुबनी, एक प्रतिनिधि। यूपी से एक 10 चक्का ट्रक में छुपा कर लाई जा रही 30 कार्टन अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बगहा उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की रात धनहा उत्पाद चेकपोस्ट से जप्त किया है। शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे ट्रक चालक सह शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्त अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 269 लीटर है। बगहा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति रविवार की देर रात धनहा गौतम बुद्ध सेतु के 42 नंबर पिलर के समीप उत्पाद विभाग द्वारा चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रहे ट्रक को रोक कर जांच किया गया। जहां ट्रक से 30 कार्टन में रखे गए 269 लीटर एट पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। वही ट्रक चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक सह शराब तस्कर की पहचान बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबरिया गांव निवासी सुकट कुमार उर्फ अरविंद कुमार के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम नियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



