मेजर ध्यानचंद खेल दिवस पर हुई दौड़ प्रतियोगिता
नरकटियागंज में मेजर ध्यान चंद खेल दिवस पर टाउन क्लब द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने मेजर ध्यान...

नरकटियागंज। मेजर ध्यान चंद खेल दिवस पर टाउन क्लब द्वारा शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ,एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर की। खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेजर ध्यान चंद हॉकी के महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने देश के लिए खेलते हुए कई उपलब्धियां दिलाईं। भारत सरकार द्वारा उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में घोषित किया है। ताकि खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई है। वहीं जीत हासिल करने वाले बच्चो ने टाउन क्लब का मान बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों ने वाल्मीकिनगर खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे वाल्मीकि नगर क्षेत्र के स्कूलों के प्लस टू के बच्चे भाग लेंगे। यह प्रखंड से लेकर अनुमंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी। दौड़ प्रतियोगिता के बाद एक फैंसी मैच का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री की टीम व महिला टीम के बीच मुकाबला हुआ।हालांकि मैच बराबरी पर रहा। दौड़ में भाग लेने वाले बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर सभापति रीना देवी,उपसभापति पूनम देवी,टाउन क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद,भाजपा नेता मदन मोहन मिश्र उर्फ राजन मिश्र, अर्जुन सोनी, जूही यास्मीन,आकाश श्रीमुख, कृष्णा प्रसाद देवीलाल,मदन तिवारी, हरिशंकर प्रसाद,भोला शर्मा, मास्टर गुलरेज आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




