45 साल बाद महाराजा स्टेडियम का अस्तत्वि होगा खत्म

Jan 12, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय 45 सालों तक जिले के युवाओं में खेल की ऊर्जा

45 साल बाद महाराजा स्टेडियम का अस्तत्वि होगा खत्म

बेतिया, बेतिया कार्यालय 45 सालों तक जिले के युवाओं में खेल की ऊर्जा भरने वाला महाराज स्टेडियम अब टूट रहा है। यहां पर मल्टीपरपज स्टेडियम का नर्मिाण किया जाएगा। बुलडोजर के द्वारा यहां के दर्शक दीर्घा से लेकर अन्य भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले के धरोहर रहे महाराज स्टेडियम के टूटने पर एक तरफ खेल प्रेमियों में पुरानी यादें ताजा कर गम की स्थिति है दूसरी तरफ मल्टीपरपज स्टेडियम बनने की खुशी भी देखी जा रही है। कभी महाराज कप की मेजबानी करने वाला नगर का महाराज स्टेडियम 1981 में बना था। नगर के बाद रमना मैदान में बने महाराजा स्टेडियम को बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मश्रिा ने 200000 का अनुदान ड्ट्रिरक्टि स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा बनाई गई कमेटी के सदस्यों को दिया गया था।

महाराजा स्टेडियम के नर्मिाण के लिए कमेटी का नर्मिाण हुआ था। जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी नवीन कुमार उसके अध्यक्ष थे और अर्जुन वक्रिम शाह उसके सचिव थे। इनके साथ आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य की देखरेख में महाराजा स्टेडियम का नर्मिाण किया गया था।तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मश्रि ने 1981 में इसका शिलान्यास किया गया था शिलान्यास के समय ही कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री से 200000 की अनुदान की मांग की गई थी। जिसे तत्कालीन डीएम द्वारा कमेटी के सदस्यों को हस्तांतरित किया गया। उसे समय कमेटी के सदस्यों में एस के मत्रिा, एबी शाह, डॉ एच एन मत्रिा, आर पी शाह, आर के पी प्रसाद, आर एम प्रसाद, एच राजा, बी बी प्रसाद, एन पी बोस, ए माजीद, एन रॉय, के शरण, ए करीम, एम नुरेन थे। इनमें से ज्यादातर लोगों की अब मृत्यु हो चुकी है। वही जिला फुटबॉल एसोसिएशन के इकबाल सबा बताते हैं कि उनके पिता भी इस कमेटी के सदस्य थे जिनकी देखरेख में नर्मिाण हुआ। 54 करोड़ की लागत से बन रहा है मल्टीपरपस स्टेडियम: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा और कैबिनेट से अनुमति मिलने के बाद वर्ष 2025 में शहर को सबसे बड़ा तोहफा मल्टीपरपस स्टेडियम के रूप में मिला। जिसकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा कर दी। इसके बाद इसकी कैबिनेट से मोर भी लग गई। 53.99 करोड़ रुपए की लागत यह स्टेडियम बनेगा।मल्टीपरपस स्टेडियम में छह लेन की सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और गैलरी बनाई जाएगी। एथलेटिक ट्रैक के अंदर प्राकृतिक फुटबॉल ग्राउंड होगा। मल्टीपरपज हॉल (जी 1) का नर्मिाण होगा,जिसका कुल क्षेत्रफल 2327 वर्गमीटर होगा। लॉन टेनिस कोर्ट 809 वर्गमीटर में बनेगा।जिसमें फेंसिंग होगी। एडमिन ब्लॉक के साथ वीवीआईपी गेस्ट रूम भी रहेगा। स्टेडियम की बाउंड्री वॉल की परिधि 1290 मीटर होगी। ग्राउंड फेंसिंग साइट के अनुसार होगी। 200 वर्गमीटर में चेंज रूम और टॉयलेट बनाया जाएगा। तीन पब्लिक टॉयलेट होंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 223.44 वर्गमीटर होगा। दो गार्ड रूम बनाए जाएंगे।जिनका कुल क्षेत्रफल 40 वर्गमीटर होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;