ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहालाठी से हमला कर लूट लिया लाखों का सामान

लाठी से हमला कर लूट लिया लाखों का सामान

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा पकड़ी गांव में योगेन्द्र मुखिया पर लाठी मारपीट कर घर में रखे गये लाखों रूपये का सामान लूट लिया गया...

लाठी से हमला कर लूट लिया लाखों का सामान
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 09 Nov 2019 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा पकड़ी गांव में योगेन्द्र मुखिया पर लाठी मारपीट कर घर में रखे गये लाखों रूपये का सामान लूट लिया गया है।

पीड़ित योगेन्द्र मुखिया की शिकायत पर प्रभु मुखिया, राजू मुखिया, इकबाल मुखिया, इन्द्रासन मुखिया,योगेन्द्र मुखिया, हीरालाल मुखिया, संजय मुखिया, फरेश मुखिया, सुजय मुखिया, जनक मुखिया, दीनानाथ मुखिया, सरल बीन आदि लाठी से लैश होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। फिर गाली देते हुए झोपड़ीनुमा घर नोच दिया। इसका विरोध करने पर आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरोपित घर में रखे गये अनाज, आभूषण, कपड़े, नगदी समेत पांच लाख रुपये का सामान लूट लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी है। एफआईआर में लूटपाट का आरोप लगाया है। जिसकी छानबीन की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें