बगैर बोर्ड शहर में हो रहा निर्माण कार्य,नप उदासीन

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बगहा के वार्ड संख्या 23 में राधेश्याम मंदिर से हनुमानगढ़ी मुख्य पथ तक 47 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे निर्माण की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

बगैर बोर्ड शहर में हो रहा निर्माण कार्य,नप उदासीन

बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा के वार्ड संख्या 23 में राधेश्याम मंदिर से हनुमानगढ़ी मुख्य पथ तक करीब 47 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे योजना की लागत, संवेदक, कार्य अवधि और तकनीकी विवरण की जानकारी आम जनता को नहीं मिल पा रही है।

स्थानीय लोगों की चिंताएं

वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशों के अनुसार किसी भी सरकारी विकास योजना के आरंभ से पूर्व सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य है, लेकिन यहां नियमों की अनदेखी की जा रही है। इससे कार्य की पारदर्शिता पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क के साथ नाला निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर नालों का समुचित जुड़ाव नहीं किया गया है। कुछ हिस्सों में नाला अधूरा है तथा पानी की अंतिम निकासी की स्पष्ट व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में बिना समुचित ड्रेनेज प्लान के नए नालों का निर्माण उनकी उपयोगिता पर सवाल खड़ा करता है।

निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का पालन

वार्ड के लोगों ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समुचित लेवलिंग किए बिना पीसीसी ढलाई की जा रही है। लोगो का आरोप है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा प्राक्कलन बोर्ड लगाए जाने की जानकारी दी गई है। इस बाबत नगर परिषद के ईओ सरोज कुमार बैठा ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य के शुरू होने से पहले प्राक्कलन बोर्ड लगाना अनिवार्य है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बगहा के वार्ड संख्या 23 में निर्माण कार्य की लागत कितनी है?
बगहा के वार्ड संख्या 23 में निर्माण कार्य की लागत करीब 47 लाख रुपये है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।