फौजी खेल मैदान में डब्लू पी यू के निर्माण से बढ़ा आक्रोश
नौतन के शेख टोली बैरा अहिर टोली गांव में ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। विधायक नारायण प्रसाद ने निरीक्षण कर विवाद का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवाओं ने सरकारी जमीन पर खेल मैदान बनाया था, लेकिन मुखिया कचरा भवन का निर्माण कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

नौतन,एक संवाददाता प्रखंड के पुर्वी नौतन पंचायत के शेख टोली बैरा अहिर टोली गांव के वार्ड नंबर आठ में फौजी खेल मैदान में डब्लू पी यू के निमार्ण से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के शिक़ायत पर गुरुवार को बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने स्थल का निरीक्षण कर विवाद के संबंध की जानकारी ली। तथा प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मसले का हल निकालने की बात कही है। ग्रामीण ने विधायक को बताया कि गांव के युवाओं ने अपनी मेहनत और सहयोग से सरकारी खाली पड़े जमीन पर खेल मैदान का निर्माण कराया था।जो
गांव के बच्चों एवं युवाओं के भविष्य के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। परन्तु पंचायत के मुखिया के द्वारा जबरन उक्त मैदान में कचरा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे गांव के युवकों में आक्रोश कायम है। कचरा भवन के निमार्ण से खेल मैदान के आसपास का वातावरण प्रदुषित होगा। और बच्चे के स्वास्थ्य पर बूरा असर पड़ेगा। युवकों ने विधायक नारायण प्रसाद से अपील किया कि कचरा भवन के निर्माण कार्य को किसी दूसरे स्थान पर कराया जाय, ताकि खेल मैदान और बच्चों का स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित रह सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


