उत्पाद विभाग की छापेमारी में 17 लोग गिरफ्तार
बेतिया में मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की, जिसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न इलाकों में ड्रोन की मदद से शराब का भंडारण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने 3700 किलोग्राम जावा और 290 लीटर चुलाई शराब जब्त की।

बेतिया। मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई।जिसमे 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ड्रोन के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई।जिसके साथ 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
छापेमारी की जानकारी
टीम मझौलिया के जौकटिया व रामनगर के धांगड टोली आदि इलाके में ड्रोन व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची। वहां शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 3700 किलोग्राम जावा, गुड़ आदि को बरामद किया। 290 लीटर चुलाई शराब मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब का अवैध धंधा हो रहा है।
गिरफ्तारियां
सूचना पर टीम बानुछापर में पहुंची, जहां से बानुछापर वार्ड 29 निवासी सुनील पंडित को पकड़ा गया। उसके पास से 750 मिलीलीटर के चार बोतल रॉयल स्टील सुपीरियर व्हिस्की व 16 पैकेट एट पीएम स्पेशल ब्लेंड शराब बरामद हुआ। शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर नरकटियागंज के पुरानी बाजार में छापेमारी के दौरान पुरानी बाजार वार्ड दो निवासी सुजान्ति देवी को चार लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अन्य गिरफ्तारियां
बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना अंतर्गत मदनपुर चेक पोस्ट के समीप से पटेरा खुर्द निवासी अभय सहनी को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी टीम में मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक पवन कुमार, प्रियंका कुमारी, नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आर किरण, आशुतोष कुमार, गौतम कुमार, रंजीत कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


