ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहावाल्मीकिनगर में आंधी से बिजली गुल

वाल्मीकिनगर में आंधी से बिजली गुल

गुरुवार की सुबह अचानक तेज हवा के साथ आंधी-पानी आने से वाल्मीकिनगर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दर्जनों जगहों पर पेड़ व डालियों के विद्युत आपूर्ति के तार पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गयी। तीन आरडी,...

वाल्मीकिनगर में आंधी से बिजली गुल
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 07 May 2020 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार की सुबह अचानक तेज हवा के साथ आंधी-पानी आने से वाल्मीकिनगर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दर्जनों जगहों पर पेड़ व डालियों के विद्युत आपूर्ति के तार पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गयी। तीन आरडी, टंकी बाजार के क्षेत्र में दोपहर में विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।

जबकि गंडक के आधा दर्जन कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में परेशानी यह है कि नेपाल के सूर्यपुरा से गंडक कॉलोनी में विद्युत की सप्लाई आती है। टूटे हुए तारों को जोड़ने के लिए नेपाल सीमा में गंडक बाराज के 36 नंबर फाटक पर लगे ब्रेकर से सप्लाई को वाल्मीकिनगर में आने से रोकना होगा। लॉक डाउन के कारण यह काम आज संभव नहीं है। पॉवर हाउस के कनिय अभियंता विवेक गौरव ने बताया कि पॉवर हाउस परिसर में 11 हजार वोल्ट के तार पर पेड़ गिर जाने से तार टूट गया है। इसी तरह दर्जनों जगहों पर डालियों के गिरने से तार टूटे है। नेपाल में जाकर काम करने के लिए एसएसबी के अधिकारियों के साथ-साथ नेपाल प्रहरी के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। आदेश मिलते ही सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें