पिपरासी में तेंदुआ ने कुत्ते का किया शिकार, दहशत
पिपरासी के बलुआ गांव में एक तेंदुआ ने गुरुवार रात एक कुत्ते का शिकार किया। वन विभाग को सूचना मिलने पर टाइगर ट्रैकर ने मौके का निरीक्षण किया। पिछले कुछ महीनों से तेंदुए की गतिविधियाँ बढ़ रही थीं। वनकर्मी तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिपरासी। प्रखंड की बलुआ ठोरी पंचायत के बलुआ गांव में गुरुवार की रात तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बना लिया। शुक्रवार को लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद टाइगर ट्रैकर सर्वेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर पगमार्क का निरीक्षण किया। मुखिया संतोष कुशवाहा ने बताया कि बीते कुछ माह से बलुआ के दियारा में तेंदुए की चहलकदमी लगातार रह रही है। दियारा क्षेत्र बड़ा होने के कारण तेंदुआ पिपरासी दियारा के तरफ भी चला जा रहा है। लेकिन लौट आ रहा है। गुरुवार रात तेंदुआ गांव में घुस गया। इस दौरान वह एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।
शुक्रवार की सुबह जब लोग खेतों के तरफ गए तो गांव के समीप खेत में कुत्ते का अवशेष मिला। वहीं पास में पगमार्क भी मिले। जिसके बाद में वन विभाग की जांच के बाद तेंदुए की पुष्टि हुई। रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि तेंदुआ दियारा के तरफ चला गया है। उसके मूवमेंट पर वनकर्मी नजर बनाए हुए है। जबतक तेंदुए का रेस्क्यू नहीं हो जाता तबतक लोगों से सचेत रहने की अपील कि गई है। उल्लेखनीय है कि पिपरासी दियारा में बीते माह तेंदुए ने कई बकरियों का शिकार किया था। इसको देखते हुए वन विभाग के तरफ से दो पिंजड़ा लगा कर तेंदुए के रेस्क्यू का प्रयास किया गया। लेकिन वह सफल नहीं रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


