लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने फर्म हाउस में लगायी आग

Dec 06, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

मैनाटांड़ थाना के चिउटाहा गांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शशांक पांडेय ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान जिशान जुल्फेकार के फार्म हाउस को लूटकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशांक और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने फर्म हाउस में लगायी आग

बेतिया/ मैनाटाड़ ,हिं सं,एप्र। मैनाटांड़ थाना के चिउटाहा गांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य शशांक पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक किसान जिशान जुल्फेकार के फर्म हाउस को तोड़-फोड़कर लूटपाट की और आग लगा दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर 11 बजे की है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लॉरेश बिश्नोई गैंग के सदस्य कुख्यात शशांक पांडेय के साथ अविनाश मिश्रा, हरिराज मांझी और रघु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गांव में पुलिस बल कैंप कर ली कर रही है, स्थिति नियंत्रण में है।

एफआईआर में चिउटाहा के शशांक पांडेय, धोबनी के अविनाश मिश्रा, चिउटाहा के हरिराज मांझी, रघु मांझी ,पिपरपाती के दीपेंद्र कुमार ,धोबनी के दीपक कुमार, चिउटाहा के धीरेंद्र मांझी ,महंथ मांझी, बली राम पटेल, सकलो मांझी, राधिका देवी, विजय साह, कामेश्वर गिरी, गोलू कुमार, राजा कुमार, धनंजय पटेल को नामजद किया गया है। एफआईआर में पुरैनिया गांव निवासी जिशान जुल्फेकार ने बताया है कि नामजद अभियुक्त करीब दो सौ अज्ञात लोगों के साथ हरवे हथियार से लैश होकर उनके फार्म हाउस चिउटाहा पहुंच गए। दखल कब्जा करने के लिए बाउंड्री को तोड़फोड़कर उसमें रखे मवेशियों व धान गेहूं को लूट लिए। फार्म में आग लगा दिया गया। शशांक पांडेय ने जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी के रुप में तुम फार्म हाउस मुझे दे दो अन्यथा जान से मार देंगे। वहां मौजूद बगलगीर सहबुन खातून ने मना किया तो शशांक पांडेय ने उसके कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया। उसके बाद अविनाश मिश्रा ने लोहे के रॉड से मारकर उसे जख्मी कर दिया। अन्य अपराधी उसके घर में रखे आभूषण समेत अन्य सामान लूट लिए। एक अन्य आरोपी रसूल मियां के घर पर भी तोड़फोड़ की गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।