ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहालौरिया विधायक की पत्नी भी निकली संक्रमित

लौरिया विधायक की पत्नी भी निकली संक्रमित

जिले में शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या सौ पार कर गई। यह एक दिन में मिले मरीजों में सबसे अधिक संख्या है। लौरिया विधायक विनय बिहारी की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमितों में कई...

लौरिया विधायक की पत्नी भी निकली संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 17 Jul 2020 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या सौ पार कर गई। यह एक दिन में मिले मरीजों में सबसे अधिक संख्या है। लौरिया विधायक विनय बिहारी की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमितों में कई बैंककर्मी व पुलिसकर्मी भी शामिल है।

सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने जिले में सौ कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जबकि बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी ट्वीट में जिले में 98 संक्रमित बताये गये हैं। तीन दिन पूर्व विधायक विनय बिहारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। आज उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली। आजतक कुल 731 मरीज संक्रमित मिले है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि सभी लोग स्थानीय हैं। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। मेडिकल टीम निगरानी कर रही है। अब तक जिले से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व बगहा अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें